Egypt history interesting fact Nile river profile
यह एक अरब संसार का भाग है इसका राजधानी काइरो(cairo) है देश के लोग मिस्र की अरबी भाषा का इस्तेमाल करते हैं इस पोस्ट में egypt history interesting fact के बारे में जानेंगे
अरब लीग का मुख्यालय Cairo में है यहाँ मिस्र की पौंड इस्तेमाल करते हैं यह अफ्रीका का ताकतवर देशो में से एक है और मुस्लिम देशों में इसका बहुत बड़ी भूमिका है यहाँ सुनी मुस्लिम अधिक है और इसके विपरीत शिया मुस्लिम यहाँ अल्प संख्यक में है देश में 90% से ज़्यादा लोग मुस्लिम धर्म से हैं
देश का आधिकारिक नाम Arab republic of egypt है इस देश में अरबी भाषा आधिकारिक भाषा है
Egypt short history
ऐसा माना जाता है 7000 BC में नील घाटी शुरू होता है Circa 3000 BC में पिरामिड और नए राजा बने और यह बड़े बड़े राजा थे 332 BC Alexander the great में मिस्र को हराया और Alexander the great को नील नदी बहुत पसंद आया था इसलिए उन्होंने अपनी एक छाप छोड़ना चाहा और उन्होंने एक शहर बसाया जिसका अलैक्सैंडरिआ नाम है यह आधुनिक मिस्र में भी एक शहर है जो मिस्र के उत्तर में आज एक बड़ा शहर बन चूका है।
31 BC में रोम साम्राज्य ने मिस्र को हरा दिया ऐसे में खुद का स्वाभिमान को बचाने के लिए तब की रानी Cleopatra ने खुद को मार दिया था दरअसल में Queen Cleopatra अपनी खूबसूरती केे लिए उस दौरान काफी मशहूर थी इनके पास राज्य को चलाने के लिए भर था और वह इस पर राज किया करती थी 642 AD में अब इसलाम बहुत फैल चुका था यह सऊदी अरब, मिस्र, ईरान और बहुत से बहुत से मिडिल ईस्ट केे देशो में फैल चुका था
1517 में बहुत बड़ा ओटोमन साम्राज्य फैला यह मिडिल ईस्ट में सबसे बड़े साम्राज्य में से एक थे | 1859-69 में Suez Canal बनाया गया इसका मकसद यूरोप को बाकी दुनिया से जोड़ा गया | 1882 में ब्रिटैन ने मिस्र पर कब्जा कर लिया
1914 में आधिकारिक रूप से ब्रिटैन का Protectorate(मतलब विशेष कार्य ब्रिटैन संभालता था) बन गया Suez Canal से मिस्र को बहुत टैक्स मिलता था स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को Suez canal केे पास बनाया जाना था लेकिन यह शिफ्ट होकर अमेरिका में हो गया
Suez Canal को बनाने में मिस्र , दिवालिया हो गया और इसका फायदा ब्रिटैन ने उठाया और उस पर हमला कर करके कब्जा कर लिया
मिस्र को यूनाइटेड किंगडम से 28 फेब्रुअरी 1922 को आज़ाद हो गया फिर उसके बाद 1953 में मिस्र को रिपब्लिक घोसित किया गया
interesting fact Nile river
देश का सबसे बड़ा आबादी नील नदी केे आस पास है और इसकी आबादी ज्यादा बढ़ रहे है और उसका आधुनिक जीवन भी नील नदी पर ही निर्भर करता है मिस्र कॉमन वेल्थ का मेंबर नहीं है नील नदी अफ्रीका के बड़े भाग को जीवन देता है यह रिवर प्राचीन समय से इंसान को पनाह देता रहा है मिस्र की प्राचीन सभ्यता में नील नदी का अहम् योगदान है नील नदी प्राचीन समय से इंसान को रहने के लिए बहुत मदद की इस रिवर से लोग व्यापार करने के लिए रास्ता के रूप में इस्तेमाल किया है
आज भी यह नदी जितना प्राचीन समय से महतवपूर्ण रहा है उतना ही आज भी है बस फर्क बस इतना है की इसका इस्तेमाल आज लोग टूरिस्ट क्षेत्र के लिए भी होने लगा है यह नदी जहाँ से गुजरती है उस देश की इकॉनमी को तेज़ी करने में भी मदद की है
नील नदी अफ्रीका महाद्वीप में दस देशों से गुजरती है तंजानिया, बुरुंडी, रवांडा, केन्या, यूगांडा, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो, सूडान, साउथ सूडान, इथियोपिया और मिस्र देश है इस नदी ने किसान को जमीन और पानी दोनों दिया है और इंसान को जीवन दिया है
नील नदी दुनिया का सबसे बड़ा नदी है इसकी लम्बाई 6853 किलोमीटर है| नील नदी को “लेक विक्टोरिया” और “लेक ताना” से नील नदी को पानी मिलती है और मेडिटररियन समुद्र में जाकर गिरती है मैप में देखने पर नार्थ से साउथ की और बहती हुई दिखती है लेकिन यह साउथ से नार्थ की ओर बहती है | कैथरीन मिस्र का सबसे ऊँचा पहाड़ है
Economy Egypt
इकॉनमी की बात करे तो यह देश अफ्रीका में दूसरा सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश है पहला देश नाइजीरिया है मिस्र एक विकाशील देश है जब यह ब्रिटैन से आज़ाद हुआ था तब यह देश इम्पोर्ट करता था लेकिन धीरे धीरे इस देश की इकॉनमी को तेज़ी मिली है इस में सबसे अहम् योगदान suez कैनाल का बहुत बड़ा योगदान है हर दिन सुएज कैनाल की मदद से मिस्र को मिलियन डॉलर की कमाई होती है माना जाता है की हर दिन 13 से 15 मिलियन डॉलर हर दिन मिस्र की सरकार को टैक्स मिलता है
Suez Canal से एशिया और यूरोप को जोड़ने के लिए सबसे छोटा समुद्री रास्ता है यह मानव निर्मित है इसे बनने में लगभग 10 साल लग गए थे जैसा की यह कैनाल दुनिया की इकॉनमी को भी प्रभावित करता है क्यूंकि यह कैनाल यूरोप और एशिया के व्यापारियों के आपसी व्यापार को बढ़ाने के लिए मदद करता है अगर यह कैनाल न होता तो पुरे अफ्रीका को पार कर के एक्सपोर्ट इम्पोर्ट का व्यापार होता जो की बहुत महंगा और समय खाने वाला होता
यह कैनाल 17 नवंबर 1869 को चालू किया गया इसकी लम्बाई 193.30 किलोमीटर है 24 मीटर गहरा है इसकी चौड़ाई 205 मीटर है 1957 में सिक्स डे वॉर में इस कैनाल पर संकट आया था और 23 मार्च 2021 को कैनाल में एक जहाज़ अटक गया था तब बहुत मुश्किल से इस जहाज़ को निकाला गया और वापिस कैनाल को चालू किया गया