
घूमना जरुरी क्यों?
प्राचीन काल से ही लोग एक जगह से दूसरे जगह घूमने के लिए जानवर का इस्तेमाल करते थे इसमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला जानवर घोडा हुआ करते था।
लोग दूसरे जगह इसलिए जाते थे ताकि वह व्यापार कर सके। ज्यादातर उनका मकसद यही हुआ करता था। कुछ लोग दुनिया को घूमने का प्रयास करते थे। ताकि वह दुनिया के सामने नयी जगहों के बारे में जानकारी मिल सके। इसलिए यूरोप से कई बड़े एक्स्प्लोरर दुनिया के तलाश में निकल पड़े। इसके बाद यूरोपियन को कई जगहों के बारे में पता चल पाया उनको दुनिया के कई सारे मैप बनाये और महाद्वीप की भी खोज की । इससे वह दुनिया को भली भाँती से समझ सके
यूरोपियन जब इस बात को समझ गए की दुनिया के बाकी जगह इतने विकसित नहीं हुए जितने की यूरोप के देश हो गए थे तब वह उस देश को धीरे धीरे करके गुलाम बना दिया। इस तरह से पूरी दुनिया यूरोप की कॉलोनी बन गया। इसका फायदा यूरोपियन ने बहुत खूबी निभाया।
आधुनिक दुनिया में हमारे पास कई ऐसे इलेक्ट्रॉनिक है जो दुनिया को पहले के मुकाबले अलग बना दिया है आज यूरोप के देशों से कई देश आज़ाद हो गए है लेकिन यूरोपियन का असर उन देशों के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक पर अधिक असर डाला है।
प्राचीन काल में दूसरे जगह पर कब्ज़ा करने या बिज़नेस करने के लिए घूमने का सहारा लिया जाता था। आज दुनिया को पहले के मुकाबले काफी शांत माना गया है किसी दूसरे देश पर कब्ज़ा या हुकूमत करने वाली हरकते पहले से कम हो गयी है। पहले से ज्यादा शिक्षित लोग समाज में रह रहे है और मानव अधिकारों की बात करते है जो बहुत जरुरी है।
अगर हम वही सवाल के जवाब में आये तो घूमना आत्म ज्ञान, संतुष्टि, आत्म ख़ुशी देती है।
घूमने में आने वाली परेशानी क्या है ?
अगर एशिया, अफ्रीका, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लोग दुनिया घूमने निकले होते तो तब क्या होता इसके बारे में जरूर सोचिए ?
आज देश दुनिया घूमना बहुत ही महंगा हो चूका है जिसमे होटल, फ्लाइट का खर्चा और इसमें कई डॉक्यूमेंट की जरुरत भी पड़ती है लेकिन पहले के मुकाबले एक देश से दूसरे देश जाने में लगने वाला समय कम हो गया है। बहुत समय पहले लोगों को एक जगह से दूसरे जगह घूमने में किसी की कोई रोक टोक नहीं हुआ करता था लेकिन जैसे जैसे दुनिया में बंदिशे जुड़ती गयी। इसलिए दूसरे देश में जाना पहले के मुकाबले कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसमें लोगों को सबसे ज्यादा डॉक्यूमेंट से संबधित काम करवाने में, दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
Read more: visa-free countries for Indian passport and visa on arrival
आधुनिक दुनिया में कई ऐसे देश है जो घूमने के लिए आसान बनाने के लिए काम कर रही है। ताकि घूमने वाले लोगों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। वैसे तो कभी कभी घुमक्कड़ लोगों को कोई ऐसे लोग मिल जाते है जो खामखाह लड़ने की कोशिश करते है इनको क्या दिक्कत होती है वो ही जानते है लेकिन कुछ चाँद लोग दुनिया को ख़राब नहीं बना सकते है। दूसरी तरफ बहुत से लोग मदद करने के लिए आगे आते रहते है।
कभी कभी घुम्मकड़ लोगों के सामान खो जाते है जो बेहद परेशां कर देना वाली परिस्तिथि होती है इसलिए आपने जरुरी सामान को बेहद संभल कर रखना बहुत जरुरी है आपका सामान गायब करने वाले किसी भी ट्रांसपोर्ट, पब्लिक प्लेस पर भी मिल जाते है। तो इन लोगों से सावधान।
घूमना वैसे तो सभी चाहते है इससे वह खुद को आज़ाद समझते है और नए लोगों से मिलते है जो उनको बेहद पसंद होता है
आपको घूमना जरुरी क्यों है?
आपको घूमना जरुरी क्यों है तो इसका जवाब तो थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई लोग अपनी ज़िन्दगी में सब कुछ हासिल करने के बाद घूमने के सफर में निकल जाते है और वह ज़िन्दगी भर घूमते रहते है। अगर आप घूमने वाले लोगों से पूछते हो कि आपको घूमना जरुरी क्यों है? वह बताते है कि उन्हें “बस घूमना बहुत सुकून देता है दुनिया बहुत खूबसूरत है जिसे खोजना तो बनता है”
आजकल घूमने के इस जूनून को कुछ लोग बिज़नेस बना लिए है और कई साड़ी टूरिस्ट एजेंसी खोल लिए है। वह टूरिस्ट को कई तरह से घूमने में मदद करते है अगर किसी कि लाइफस्टाइल बहुत बिजी है तो वह इन टूरिस्ट एजेंसी कि मदद ले सकते है। टूरिस्ट एजेंसी कम समय में पूरा दिन आपका schedule कर देता है और बढ़िया जगह पर घूमने के लिए ऑफर भी देते है। इनके कई tour package होते है